मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौठीखेड़ा निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनका पुत्र लवप्रीत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है।
वह नगर की श्याम कन्हैया कालोनी में बलकार सिंह के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। लवप्रीत 15 अप्रैल को कमरे से विद्यालय पढ़ाई करने के लिए निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो परिवारवालों को चिंता सताने लगी। परिवारवालों ने परेशान होकर विद्यालय संपर्क किया तो पता चला कि वह विद्यालय आया ही नहीं है। लवप्रीत के मोबाइल पर घरवालों ने फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।