फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के घर में घुसकर बंदूक चुराई

Sat, 24 Jan 2015 11:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी पूर्व एमएलसी और सपा नेता दिनेश सिंह के घर में घुसकर एक युवक ने शनिवार की सरेशाम उनकी पुश्तैनी बंदूक चुरा ली और फरार हो गया। घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे लोग किसी काम से अंदर के कमरे में गए। कमरे से बंदूक गायब मिलने पर घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बंदूक चोरी होने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि चोरी गई बंदूक अंग्रेजों के जमाने की करीब सौ साल पुरानी है। घटना के समय घर का दरवाजा खुला था और अंदर सिर्फ महिलाएं ही थीं। एक बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था। पुलिस को बंदूक चोरी की तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें