फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो मोबाइल संग युवक को धरा

Tue, 17 Feb 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने चेकिंग के दौरान सीतापुर जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद किए। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ चेतराम ने बताया कि सीतापुर जिले के थाना रामकोट अंतर्र्गत चितहरी निवासी लोकेश मंगलवार को नगद भुगतान शौचालय के बाहर संदिग्ध हालत में बैठा था। चेकिंग के दौरान सीट पर देर से बैठे होने पर जीआरपी ने उससे पूछताछ की। तलाशी के  दौरान युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि सोमवार को फास्ट पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ जा रहे सुत्तन त्रिवेदी निवासी गांव सैदापुर भाऊ की जैकेट से मोबाइल चोरी किया था। वहीं दूसरा मोबाइल ट्रेन में सवार होते समय अंशुमान निवासी मोहल्ला हाथीपुर की जेब से चोरी किया गया था। दोनों मोबाइल बरामद कर लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी अब उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें