फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से बाइक टकराई, एक मरा

Fri, 05 Jun 2015 10:37 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा बाईपास पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

धौरहरा-सिसैया मार्ग पर बाईपास पुलिया पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार में आई बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चालक गांव बेलभरिया जिला बहराइच निवासी 28 वर्र्षीय नूरहसन रमजान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे अनवर और बड़कऊ निवासी ग्राम बिसनापुर थाना रूपैडिहा जिला बहराइच भी घायल हो गए। धौरहरा पुलिस की मदद से एंबुलेंस चालक दिलीप कुमार पांडे तीनों घायलों को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें नूर हसन रमजान की बाद में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों धौरहरा के अमेठी गांव में शादी में शमिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें