चंदनचौकी। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पिलर संख्या 128 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से एसएसबी नेे तमंचा बरामद किया। एसएसबी ने पकड़े गए व्यक्ति को चंदनचौकी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 128 के पास एसएसबी ने गश्त के दौरान तसव्बर खां पुत्र जाबिर खां निवासी ग्राम सलेमपुर वार्ड गोविंदनगर जिला लखीमपुर को तमंचा के साथ पकड़ा है। एसएसबी तृतीय वाहिनी की बी कंपनी रघुनगर के एसआई श्यामल कुंडू ने बताया यह व्यक्ति नेपाल के भजनी गांव मे तमंचा बेचने का कार्य करता है। जिसको उसने स्वीकार भी किया है। एसएसबी द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को चंदनचौकी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।