फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी एसआई हत्याकांड के नेपाल से जुड़ रहे हैं तार

Sat, 09 Jan 2016 10:02 PM IST
पलियाकलां-गौरीफंटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी 39वीं वाहिनी की कजरिया बीओपी पर तैनात एसआई दीप सिंह सोडा हत्याकांड के तार नेपाल से जुड़ते दिख रहे हैं। इसके चलते नेपाल की अपराध अन्वेषण टीम यहां कोतवाली पहुंची। यहां उसका गौरीफंटा पुलिस के साथ काफी देर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

कजरिया बीओपी पर तैनात एसएसबी एसआई दीप सिंह सोडा का शव सात जनवरी को कजरिया गांव के पास जंगल में मिला था। उनके चेहरे पर किसी वस्तु से प्रहार कर किया गया था, जिस कारण काफी खून निकल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उनके मुंह पर वार और फिर खून के श्वांस नलिका में चले जाने से मौत होने की बात सामने आई थी। इस मामले में गौरीफंटा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने इसमें प्रथम दृष्टया तस्करों का हाथ मानते हुए तफ्तीश शुरू की थी। इसमें नेपाल पुलिस से सहयोग मांगा गया था। जिस पर नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने यहां आकर मौका मुआयना किया था। प्रकरण के तार नेपाल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसको लेकर नेपाल के जिला कैलाली के एसपी राजेंद्र विष्ट ने आदेश पर अपराध अन्वेषण टीम प्रभारी सूर्य बहादुर चंद्र के नेतृत्व में टीम यहां आई और कोतवाली में पुलिस के साथ विचा-विमर्श किया। इसके बाद टीम यहां की पुलिस के साथ कई स्थानों पर भी गई।
विज्ञापन

गौरफंटा कोतवाल कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार हत्याकांड के तार नेपाल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। नेपाल की अपराध अन्वेषण टीम पुलिस को सहयोग दे रही है। करीब आधा दर्जन तस्कर और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिले की क्राइम ब्रांच भी हुई सक्रिय
खुलासे के लिए जिले की क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गौरीफंटा पहुंच कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और स्थानीय पुलिस के साथ कई स्थानों पर दबिश भी दी।
एसआई हत्याकांड में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। यह वे लोग हैं जो तस्करी और आपराधिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
नेपाल की अपराध अन्वेषण टीम, जिले की क्राइम ब्रांच टीम और स्थानीय पुलिस ने जंगल की गहनाता से कांबिंग की है। जंगल के चप्पे चप्पे के साथ ही टीमों ने घटनास्थल का भी बारीकी से जायजा लिया।
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी अखिलेश चौरसिया भी काफी गंभीर हैं। उन्हीं के प्रयासों से नेपाल की अन्वेषण टीम शामिल हुई और जिले की क्राइम ब्रांच टीम भी उन्हीं के निर्देशों पर जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें