- चंदनचौकी में भी पकड़े गए दो तस्कर, कस्टम के सपुर्द
भारत-नेपाल की गौरीफंटा और चंदनचौकी सीमा पर एसएसबी ने अलग-अलग दो बरामदगियां की हैं। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
गौरीफंटा के एसआई सुरेश जाट ने बताया कि जवानों ने पिलर संख्या 170 डी के पास तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहे रेडीमेड कपड़े, तंबाकू और गैस चूल्हा सहित हजारों का माल बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी पकड़ा गया है। जो नेपाली बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरामद माल और नेपाली को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। उधर, चंदनचौकी में एसएसबी के एसआई सुनील दत, एएसआई नेवलाराम, सिपाही प्रीती मोहन, प्रहलाद कुमार, राहुल, उपेंद्र पांडे, पंकज यादव ने पिलर संख्या 150 के पास साइकिलों से सामान नेपाल ले जाते समय कुछ को आवाज दी तो वह साइकिल छोड़कर भागने लगे। जिसमें एक भारत के चंदनचौकी और एक नेपाली को पकड़ लिया। उनके पास से छह बोरी खाद, दो साइकिल, एक इंजन, सात पुरानी साइकिल, पेस्टीसाइड, नेपाली गुटखा, खुकरी सिगरेट बरामद की गई है। उन्हें कस्टम के सुपुर्द किया गया है।