रोशननगर गांव से पत्नी के साथ बाइक से जड़ौरा जा रहे दंपति को शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ममरी रोशननगर रोड पर लूट लिया।
ग्राम जड़ौरा निवासी युवक राजेश वर्मा सपरिवार रोशननगर गांव में रहता है। राजेश के मुताबिक शनिवार सायं लगभग सात बजे वह पत्नी कुसुमा देवी को बाइक पर बैठाकर किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने जड़ौरा जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही छोटी नहर पुलिया के आगे पहुंची। सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और तमंचों के बल पर उसके पास मौजूद 1500 रुपये नगदी, पत्नी के कुंडल, जंजीर, पायल, मोबाइल आदि हजारों का सामान लूटकर भाग निकले। राजेश ने घटना की सूचना हैदराबाद थाना पुलिस को दे दी है।