फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पार्किंग से गन्ना जला

Thu, 12 Mar 2015 10:12 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के झूलते तारों से लगी आग में हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झारा निवासी जागेश्वर प्रसाद के खेत में खड़ा छह बीघे गन्ना जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया लेकिन आग बुझाई नहीं जा सकी। इससे पहले भी सरकारगढ़ निवासी एक किसान का पांच एकड़, ममरी निवासी विमल कुमार वर्मा, राकेश वर्मा का कई एकड़ गन्ना बिजली के झूलते तारों से आग लग जाने के कारण जल चुका है। पिछले महीने ग्राम सहुआपुर के भगवानदीन का एक एकड़ गन्ना बिजली का तार टूटने से जल गया था। किसानों का कहना है कि झूलते तारों और जर्जर लाइन को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है फिर भी किसी के कान में जूं नहीं रेंगी है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें