फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर दिया धरना 

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
pradarshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कंडक्टर बटेश्वर मिश्रा की मौत का मामला
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी कंडक्टर बटेश्वर मिश्रा की मौत के मामले के आरोपी बस मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वाले सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और धरना दिया।   
विज्ञापन

बतादें कि 26 जुलाई को संदिग्ध हालात में जहर खाने से मोहल्ला शिवपुरी निवासी कंडक्टर बटेश्वर मिश्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें बस मालिक रविंद्र सिंह राना और कंपनी के मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप था। इसी कारण जहरीला पदार्थ खा लेने की बात की गई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र गौरव मिश्रा की ओर से शहर निवासी राना ऑटोमोबाइल के मालिक रविंद्र सिंह राना उर्फ मोनू और मैनेजर फूलबेहड़ निवासी इश्त्यिाक अहमद के खिलाफ धारा 323 और 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना को करीब एक माह होने वाला है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज मृतक के परिवार के सदस्य बच्चों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मृतक के बेटे गौरव मिश्रा का कहना है कि पुलिस पैसे लेकर आरोपियों को बचाने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक उनका धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें