फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से छह पशु बरामद, एक तस्कर पकड़ा

Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
महेवागंज।  
विज्ञापन
g
विज्ञापन
फूलबेहड़ पुलिस ने बुधवार रात क्षेत्र गश्त के दौरान पशुओं से भरी एक पिकअप पकड़ी  है, जिसमें भूसे की तरह भरे छह पशु बरामद किए है। कार्रवाई दौरान एक तस्कर  भी हत्थे चढ़ा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी  बरामद की है। एसओ आनंद शाही ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग हत्या के लिए पिकअप में पशु  लेकर जा रहे हैं। उन्होंने हमराहियो के साथ घेराबंदी कर तेंदुआ गांव के आगे  सेमरामुड़िया की पुलिया के पास पिकअप रोक ली। पिकअप के साथ चल रहे बाइक  सवार दो लोग अंधेरे में भाग निकले। पुलिस के मुताबिक हत्थे  चढ़े एक तस्कर और पिकअप चालक गोला निवासी गुड्डू ने पशुओं को वध के लिए  गोला के भुड़वारा गांव ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पिकअप से छह पशु बरामद कर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए हैं।  साथ ही दोनों वाहन सीज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें