फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

Thu, 04 Aug 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच रोड पर घाघराघाट के निकट बुधवार रात खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस हादसे में कार सवार कबाड़ व्यवसायी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बालिका और चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी समेत भागने की कोशिश की लेकिन पीछे से फंसी कार नहीं निकली।
विज्ञापन


इस पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर कार चालक भी मौके से चंपत हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को निकलवाया। घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही के साथ उसके घर भेज दिया। 

फखरपुर क्षेत्र में लालापुरवा गांव निवासी रामकेवल (35) लखनऊ में कबाड़ का व्यवसाय करता था। उसके साथ दरगाह क्षेत्र में छावनी बाजार निवासी पंडे राजा (34) सहयोग करता था। बुधवार दोनों लखनऊ से बहराइच के लिए कार से रवाना हुआ।
विज्ञापन


रामकेवल के साथ उसके लखनऊ निवासी मित्र धांबूराम की 12 वर्षीय पुत्री मनीषा भी थी। गाड़ी चालक चला रहा था। बुधवार रात दो बजे के आसपास जरवलरोड क्षेत्र में घाघराघाट के निकट कार चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामकेवल और पंडे राजा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और बालिका मनीषा घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसी दौरान ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन गाड़ी में पीछे से फंसी कार नहीं निकली।

इस पर चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल यादव ने मौके पर पहुंच क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल मनीषा का इलाज करवाने के बाद सिपाही के साथ उसके निशातगंज, लखनऊ स्थित घर भेजवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें