फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने  से युवक घायल, रेफर

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

तमंचे से सीने के बाएं हिस्से में लगी गोली
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रवहीं में बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

रवहीं निवासी 25 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह बुधवार को घर पर था, तभी कमरे से फायर होने की आवाज परिवार वालों ने सुनी। इसके बाद परिवार वाले कमरे में पहुंचे, जहां लहुलुहान हालत में ज्ञानेंद्र तड़पता हुआ मिला। नजारा देखकर परिवार वाले भौचक्के रह गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गोली सीने के बाएं हिस्से यानी दिल के करीब लगी होने के कारण डाक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घायल के पिता शिवपाल सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र कमरे में अकेला था। गोली चलने की आवाज सुनकर वह लोग कमरे में पहुंचे। कमरे में खून से लथपथ ज्ञानेंद्र तड़पता हुआ मिला, जहां तमंचा भी पड़ा था। गोली कैसे और किसने चलाई, जिसकी जानकारी होने से परिवार वालों ने जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं रामापुर चौकी पुलिस ने घटना की सूचना न मिलने की बात कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें