फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के फोटो खींचने  वाले को जीआरपी ने छोड़ा

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Mobile camera - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अधेड़ उम्र के एक यात्री ने सामने बैठी महिलाओं के मोबाइल से फोटो खींच लिए। इस पर नाराज महिलाओं ने अन्य यात्रियों के सहयोग से इसे लखीमपुर जीआरपी के हवाले कर दिया। महिलाओं के थाने से चले जाने के बाद जीआरपी ने आरोपी को भी छोड़ दिया।
बुधवार की सुबह गोला रेलवे स्टेशन से तीन महिलाएं लखीमपुर आने के लिए मैलानी सीतापुर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थीं। ट्रेन के चलते ही सामने की सीट पर बैठे एक अधेड़ यात्री द्वारा बार बार मोबाइल निकालकर अपनी तरफ किए जाने पर महिलाओं को कुछ  शक हुआ। इस पर महिलाओं ने हिम्मत करके अधेड़ यात्री का मोबाइल छीन लिया। बताते हैं कि जब एक युवक से उन्होंने मोबाइल चेक करवाया तो उसमें महिलाओं की कई फोटो निकलीं। जिस पर महिलाओं ने अन्य यात्रियों की सहायता से अधेड़ को लखीमपुर स्टेशन पर उतार कर जीआरपी सिपाहियों के हवाले कर दिया। बताते हैं कि महिलाओं के चले जाने के बाद जीआरपी ने आरोपी को भी छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जीआरपी मानवेंद्र पाठक ने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर सिपाही एक अधेड़ को थाने पर लाए थे। वह सनकी लग रहा था, उसके मोबाइल में महिलाओं के फोटो नही मिले। इसलिए उसे छोड़ दिया दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें