फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक को गोली मारी

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    मितौली/भीखमपुर।
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भावदा जंगल में लकड़ी बीनने गए गांव वीरमपुर निवासी युवक को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पैर में लगने के बाद घायल युवक ने शोर मचाया, जिस पर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। तो हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

वीरमपुर निवासी 30 वर्षीय रामसनेही भार्गव शनिवार को पड़ोसी गांव डोकरपुर के पास भावदा जंगल में लकड़ी बीनने गया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह जंगल से लकड़ियां बीनकर वापस लौट रहा था। तो जंगल के मुहाने पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे गोली मार दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पीड़ित ने बताया कि वह शोर मचाते हुए जैसे तैसे वहां से दौड़ पड़ा। तब तक खेतों में मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले उसके पड़ोसी रामऔतार, उनके बेटे साधू, कल्लू  और कादिर थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसमें घायल युवक करीब तीन साल पहले दुराचार के एक मामले में जेल जा चुका है। प्रभारी एसओ पीएन यादव ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें