फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई की दो दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लगी

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
खीरी टाउन / रजागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामापुर और नकहा में स्थित दो सिलाई की दुकानों में अचानक शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। जिससे दोनों दुकानों में रखा सामान और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन

रामापुर में शिवपाल वर्मा की सिलाई और कपड़े की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान बंद होने के करीब एक घंटे बाद लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना शिवपाल को दी। सूचना पर शिवपाल जब तक दुकान पर पहुंचते और और दुकान खोलते तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में सिले, बिना सिले कपड़े, स्टेपलाइजर, इंवर्टर समेत करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर नकहा के पिपरी चौराहे पर लेटेस्ट टेलर्स नाम की सिलाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा कपड़ों समेत हजारों रुपयों का सामान जल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें