क्षेत्र के गांव मझिगवां निवासी महेंद्र सिंह ने दामाद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी पुत्री दलजीत कौर की शादी छह वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव गधई साड़ा निवासी गुरदयाल सिंह के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज में कार मांग कर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। गत 14 फरवरी 2015 को उसकी लड़की को घर से निकाल दिया। इसके बाद 26 मार्च को सुलह समझौता कराया गया, उसको भी इन लोगों ने नहीं माना। पुलिस ने दामाद गुरदयाल सिंह, ससुर संपूर्ण सिंह, सास चरनजीत कौर, गुरमुख सिंह निवासी गधई साड़ा और जनपद शाहजहंापुर के थाना पुवायां के गांव नत्थापुर कुंडा फार्म निवासी हरजिंदर सिंह, हरदयाल सिंह, रमनदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।