कोतवाली क्षेत्र के गंाव कुंवरपुर निवासी रामसरन (45) शुक्रवार शाम को बाइक से मोहम्मदी आ रहे थे। इस दौरान ग्राम गोकन के निकट एक साइकिल सवार से उनकी टक्कर हो गई। जख्मी हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें शाहजहांपुर रिफर किया गया। शाहजहांपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे देव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।