फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह का पैसा हड़पने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन      

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पलियाकलां।
विज्ञापन
सहायता समूह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग, मुर्गी पालन के लिए दिया गया था पैसा      
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत जायका परियोजना से संचालित ईको विकास समिति बुद्धापुरवा के स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने मुर्गी पालन के लिए खरीदे गए मुर्गों को बेचकर पैसा अपने निजी उपयोग में खर्च करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें पैसा दिलाए जाने की मांग की गई है।       
विज्ञापन

जायका परियोजना से संचालित ईको विकास समिति बुद्धापुरवा के सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह ने मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए एक लाख दस हजार रुपये अगस्त 2014 को ईडीसी से प्राप्त कर समूह की सदस्य के पति को दिया था। जिनके संरक्षण में मुर्गी पालन का व्यवसाय किया गया। आरोप है कि समूह सदस्य शनि देवी के निधन के बाद उसके पति ने सभी खरीदे गए मुर्गों को बेंचकर उसका पैसा अपने निजी उपयोग में खर्च कर दिया तथा व्यवसाय भी बंद कर दिया। जब पैसा मांगा जाता तो उक्त व्यक्ति पैसा देने से मना करता है तथा सभी समूह सदस्यों को धमकी भी देता है। इसी संबंध में थाने पहुंची महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उक्त व्यक्ति से पैसा ब्याज सहित दिलाने के साथ ही उसपर धोखाधड़ी का मुकदमा भी पंजीकृत किए जाने की मांग की है। इस दौरान समूह की अध्यक्ष सुभाषिनी देवी, कोषाध्यक्ष सरोजनी के साथ ही गायत्री देवी, छोटी देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, सुमंता देवी, बिटोन्ना, रेखा सिंह, सोमवती, अनीता देवी सहित दर्जनों समूह सदस्या मौजूद रहीं।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें