फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Fri, 19 Jun 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीरा में एक विवाहिता अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम राधनपुरवा निवासी दिनेश की 26 वर्षीय पत्नी संगीता गुरुवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संगीता के चाचा कंधई लाल निवासी बेलहा सिकिटहा थाना भीरा ने दहेज के लिए संगीता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें