हैदराबाद थाना पुलिस ने गुरुवार रात धिरावां गांव से चुराकर ले जाए जा रहे सात पशु बरामद किए हैं।
गुरुवार रात कुछ चोर ग्राम धिरावां निवासी दिनेश वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा के पशुशाला में बंधे सात मवेशी खोलकर उन्हें पिकअप में लादने जा रहे थे। इसी बीच गश्त पर निकले एसओ मौके पर जा पहुंचे। एसओ अजय कुमार यादव के मुताबिक पुलिस की जीप देखते ही चोर मवेशी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बरामद पशुओं को कब्जे में लेने के बाद उन्हें पशु स्वामियों के हवाले कर दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।