फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन ट्रॉली से टकराई, पांच जख्मी

Tue, 31 Mar 2015 10:56 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही द इंडियन एकेडमी स्कूल की वैन, ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन घूम कर खड़ी हो गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक और चार छात्र छात्राओं को चोटें आईं। चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मारुति वैन द इंडियन एकेडमी स्कूल के छात्र छात्राओं को विभिन्न स्थानाें से लाती और ले जाती है। मंगलवार की सुबह 24 वर्षीय राहुल मौर्य निवासी सेमरीपुरवा थाना पलिया फरसहिया पलिया के बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था कि तभी टेहरा के पास पलिया-निघासन रोड पर वैन अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्रॉली में जा घुसी। जोरदार टक्कर होने से वैन घूमकर खड़ी हो गई और इसमें चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके साथ उसमें सवार 10 वर्षीय छात्र प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार, 12 वर्षीय हरदयाल सिंह पुत्र महेंद्रपाल सिंह, 12 वर्षीय लवप्रीत निवासीगण फरसहिया और पांच वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी पलिया भी जख्मी हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। स्कूल का स्टाफ भी मौके पर आ गया, पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से वैन चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें