गांव ढखेरवा नानकार में स्कूल प्रबंधक के घर से चोरों ने 25 हजार की नकदी के साथ 10 हजार का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस चौकी पढुआ को दी गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव ढखेरवा नानकार निवासी संतोष कुमार अवस्थी ढखेरवा चौराहा स्थित एक स्कूल के प्रबंधक हैं। गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी होने के कारण बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर में घुसकर चोरों ने कमरे की अलमारी में रखे 25 हजार नकद और 10 हजार के कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए। आहट सुनकर संतोष जाग गए, इस पर उन्हें चोरी की जानकारी हो सकी।