फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स बोला, डॉक्टर कर रहे मरीजों का शोषण 

Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार का एक और मामला 
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों ने सीएमएस को लिखा शिकायती पत्र      
 मरीजों को बाहर से जांच कराने को करते है बाध्य
 अभी तक जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिखने और जांच कराने के आरोप मरीजों द्वारा ही लगाए जाते थे, लेकिन शुक्रवार को अस्पताल के पुरुष संविदा स्टाफ नर्सों ने ही एक फिजीशियन पर कमीशन के लिए बाहर की दवाएं लिखने और जांच कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सीएमएस से की है।      
जिला अस्पताल में तैनात पुरुष संविदा स्टाफ नर्सों ने फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया पर मरीजों का शोषण करने और कमीशन के लालच में बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाया है। संविदा स्टाफ नर्सों ने सीएमएस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि डॉ. आरएस मधौरिया अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट को गलत बताकर कमीशन के लालच में बाहर से जांच कराने के लिए मरीजों को बाध्य करते हैं और लगभग प्रत्येक मरीज को 1500 से लेकर 2000 तक की दवाएं भी बाहर से लिखते हैं। स्टाफ नर्स अमित पांडे का कहना है कि पिछले दिनों मेडिकल वार्ड में ड्यूटी के दौरान उन्होंने मरीजों को बाहर की दवाएं लगाने के लिए उसे बाध्य किया, लेकिन जब उसने विरोध किया तो वह संविदा समाप्त करने की धमकी देने लगे। अमित का आरोप है कि डॉक्टर अपने को यूनियन का अध्यक्ष बताकर स्टाफ का शोषण करते हैं। स्टाफ नर्स सहित मरीज श्रीराम, जसंवत सिंह, सचिन  कुमार, रामपाल आदि लोगों ने इनकी शिकायत सीएमएस सहित मुख्यमंत्री, डीएम और सीएमओ से की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्टाफ नर्स ने जो भी आरोप लगाए हैं वह सभी गलत और निराधार हैंी, मुुझे बदनाम करने की ढसाजिश है। जिला अस्पताल पैथालॉजी का स्टाफ ट्रेंड है उसकी रिपोर्ट को मैं कैसे गलत कह सकता हूं।      
डॉ. आरएस मधौरिया, फिजीशियन      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें