फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के मुनीम से बाइक, नकदी लूटी

Thu, 10 Sep 2015 10:42 PM IST
बेहजम
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव की बेेहजम चौकी क्षेत्र के ग्राम अमघट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मितौली के सरदार ज्वैलर्स के मुनीम से तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और तीन हजार की नगदी लूट ली हैै। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं सीओ ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे मितौली स्थित सरदार ज्वैलर्स के मुनीम राजेश कुमार लखीमपुर से मितौली जा रहे थे। तभी बेहजम के गांव अमघट के समीप राजेश लघुशंका करने के लिए रुका। इतने में मितौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर मुनीम को बांधकर सड़क किनारे खाईं में डाल दिया। बदमाश बाइक, मोबाइल और तीन हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद पीड़ित ने अपने मालिक जितेंद्र सिंह बग्गा को फोन से सूचना दी। इसके बाद बग्गा ने सीओ मितौली मिथलेश कुमारी को सूचना दी। सीओ मितौली और एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बेहजम पुलिस के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मितौली ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें