जंगल में चारा लेने गए एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव साइकिल से दूर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे घर वालों ने पुलिस को सूचना दी है।
राजकीय कृषि प्रक्षेत्र के जंगल किनारे मंगलवार शाम किसी ने एक ग्रामीण का शव पड़ा देखा। जब यह बात फैली तो वहां लोगों का मजमा लग गया। भीड़ के बीच किसी ने शव की पहचान सदर कोतवाली के बुढ़नापुर गांव निवासी 38 वर्षीय पुत्तू लाल उर्फ नेता के रूप में की गई। इस बीच सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि पुत्तू मंगलवार शाम साइकिल से समीप के मंझरा जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। शव से साइकिल दूर पड़ी मिली। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।