फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये-बाइक नहीं मिली तो तोड़ दिया रिश्ता

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर मां-बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट 


बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी करने से इंकार करने पर दहेज लोभियो ने तय रिश्ता तोड़ दिया और होने वाले पति की दूसरी जगह शादी करने की तैयारी में जुट गए। युवती के पिता ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना नीमगांव पुलिस ने होने वाले पति, उसकी मां और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव तारी बड़ेरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी थाना नीमगांव के गांव परसेहरा निवासी रमाकांत के साथ तय की थी। तीन फरवरी को करीब 12 लोग उसके घर आए और पुत्री की गोद भराई की। 16 अप्रैल को तिलक और 23 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने उन्हें 28 मार्च अपने घर बुलाया और हॉडा कंपनी की बाइक और 50 हजार रुपये और देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वर्तमान समय में मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर उसने काफी मान मनौव्वल भी की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि लड़के के मामा अब दूसरी जगह से लड़के का रिश्ता तय कर रहे हैं। दो दिन पहले वह एसपी से मिले और पूरी बात बताई थी, जिस पर एसपी मनोज कुमार झा ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसओ नीमगांव को दिए थे। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने होने वाले पति रमाकांत, उसकी मां और थाना मितौली के गांव भुरकुंडा निवासी मामा अयोध्या प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें