तहसील सदर क्षेत्र के गांव करनपुर मे सोनू के घर मे खाना बनाते समय आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे पड़ोसी हेतराम, निर्मला देवी के घरों में भी आग लग गई। आग से घर में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई, कपडे़, जेवर, 15 हजार की नकदी जल कर राख हो गयी। ग्रामीणों ने फायर सर्विस गोला को सूचना दी। सूचना के बाद भी फायर कर्मियों के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।