फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद पकड़ा गया रिक्शा  चोरी कर भागा चोर

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
चाोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 करीब एक साल पहले किराए पर रिक्शा ले जाने के बाद एक चालक उसे बेचकर फरार हो गया। लंबे समय के बाद आखिरकार दुकानदार ने उसे नेपाल भागते समय बस अड्डे पर दबोच लिया।  
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सचिन जायसवाल की भीरा रोड पर राज साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। सचिन रिक्शा किराए पर देने का कार्य करते हैं। बीती 25 मार्च 2015 को ग्राम सरखना पश्चिम निवासी रिषी राठौर पुत्र नेकीराम उसके यहां से किराए पर रिक्शा ले गया और फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। तो इसकी सूचना चौकी पुलिस के साथ ही डीएम और एसपी से भी की थी। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। दुकानदार सचिन को किसी से सूचना मिली कि रिक्शा चालक रिषी नेपाल जाने की फिराक में है और बस अड्डे पर खड़ा है। जिसपर वह बस अड्डे पहुंचे और उसको पकड़ लिया। पकड़े गए रिक्शा चालक रिषी ने बताया कि वह रिक्शा मैलानी में एक हजार रुपये में बेच आया है और नेपाल में काम करता है। पकड़े गए रिक्शा चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें