फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जबरन बस में बैठाने पर यात्रियों का विरोध, हंगामा

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक युवती को लखनऊ ले जाने का कर रहा था प्रयास
विज्ञापन


रोडवेज डिपो पर सोमवार को अनुबंधित बस चालक एक युवती को जबरन अपनी बस से लखनऊ ले जाने का प्रयास करने लगा। युवती के मना करने पर भी जब चालक नहीं माना तो यात्रियों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और चालक को पकड़कर रोडवेज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोपहर तक दोनों को चौकी पर बैठाए रखने के बाद चौकी प्रभारी ने दोनों का छोड़ दिया। युवती सीतापुर जिले की निवासिनी होना बताया जा रहा है।
सोमवार को लखनऊ की सवारियां बस में बैठाने के बाद बस चालक नीचे खड़ी एक युवती को लखनऊ चलने के लिए बुुलाने लगा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इस पर चालक युवती को जबरन बस में बैठाने का दबाव बनाने लगा। उधर बस के काफी देर तक ना चलने से यात्री परेशान हो उठे। चालक पर जब यात्री बस चलाने का जोर डालने लगे तो चालक यात्रियों से विवाद करने लगा। जिस पर यात्री हंगामा करने लगे। नाराज यात्रियों ने युवती को परेशान करने का आरोप लगाते हुए चालक को रोडवेज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र प्रभारी ने यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजवाया। वहीं शाम तक चौकी पर बैठाए रखने के बाद चौकी पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले किया सूचना से इंकार, फिर दी छोड़ने की जानकारी
रोडवेज चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह से जब मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी मामले की उन्हें सूचना नहीं है और न ही सिपाहियों ने कुछ बताया है। सिपाहियों का कहना था कि मामले की सूचना चौकी प्रभारी को दी है उनके आने पर की कोई निर्णय होगा। वहीं शाम को चौकी प्रभारी ने कहा कि दोनों आपस में बातें कर रहे थे, जिस पर उन्हें चौकी पर लाया गया था। दोनों से लिखवा लेने के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती सीतापुर की निवासिनी बता रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें