फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा के घर आई किशोरी से दुराचार

Fri, 17 Jul 2015 10:17 PM IST
मितौली/ लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई एक किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी शौच के लिए गई थी, तभी गांव के दो युवकों ने उससे दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले सीतापुर के महोली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसा के यहां आई थी। गुरुवार की शाम को वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। दोनों उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए, जहां उसके साथ दुराचार किया, साथ ही पीड़िता को घर पर कुछ न बताने की धमकी भी दी। पीड़िता जब डरी-सहमी घर पहुंची तो परिवारीजनों से उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को परिवारीजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और घटना के बाबत तहरीर दी, जिसके बाद सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ पीके सिंह ने मौका-मुआयना किया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें