फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन बाइक से टक्कर मारी, वृद्धा की मौत

Tue, 16 Dec 2014 05:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने रंजिशन एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव बिलरिया निवासी छोटान ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन पर लगे पेड़ों को काटने का विवाद चल रहा था, सोमवार को विवाद से परेशान होकर छोटान की 60 वर्षीय पत्नी राजरानी थाने में रिपोर्ट लिखाने जा रही थी। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे राजरानी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां कई घंटे चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें