फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले धरे गए

Fri, 20 Feb 2015 06:46 PM IST
सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोतीपुर में एक कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसओ जेपी यादव ने बताया कि गांव मोतीपुर निवासी सरदार परमजीत सिंह की कपड़े की दुकान है। 15 फरवरी की शाम को चार बजे फोन आया कि यदि अपने परिवार को सही ढंग से देखना चाहते हो तो 20- 25 लाख की व्यवस्था करके रुपये दे देना अन्यथा परिवार वालों के साथ कुछ भी हो सकता है मैं बग्गा बोल रहा हूं। फोन कटने के बाद परमजीत के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए गांव मोतीपुर निवासी मंगू को पकड़ा गया तो उसने अपना नाम मंगलू उर्फ नंगू बताया। उसने यह भी बताया कि उसने बग्गा बनकर फोन किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ा बरसोला निवासी सत्यप्रकाश को भी हिरासत में लेकर चालान भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलू व्यापारी को कॉल करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर देता था। पकड़े गए आरोपियों ने फोन कर फिरौती मांगने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और सिम बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
निघासन। रंगदारी मांगने के मामलों से नाराज व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष एके  चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, आफताब साहिल, नरेंद्र सिंह भदौरिया, मोनू दीक्षित, मुजम्मिल, मनोज श्रीवास्तव, हरिशंकर शर्मा, रामकिशोर मौर्य, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें