फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत

Tue, 17 Feb 2015 06:56 PM IST
भीखमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर-अजान रोड पर गांव रैन खेड़ा के पास ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बालकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा बालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं हैं। चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव नंदलालपुर निवासी तुलाराम का 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश गांव के ही 12 वर्षीय नीरज के साथ साइकिल से गांव रैनखेड़ा जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा नीरज उछलकर दूर जा गिरा, जिससे वह बाल बाल बच गया। सूचना पाकर अजान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो चुका था। बालक के मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बालक की जान गई
अजान। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नंदलालपुर निवासी तुलाराम का 15वर्षीय पुत्र अखिलेश पाल घर से रैनखेड़ा साइकिल में हवा भराने आया था। घर वापस जाते समय अजान-कुंभी लिंकमार्ग के अमिलाहार तिराहे पर कुंभी चीनी मिल से आ रही खाली गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज उमाशंकर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें