फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की हत्या की जांच में उलझी पुलिस

Tue, 17 Feb 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के ढसरापुर गांव में साढ़ू मनोज वर्मा के घर में रविवार की रात सोते समय होमगार्ड दिनेश वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच में उलझ गई है। 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव पन्यौरा निवासी 33 वर्षीय होमगार्ड दिनेश वर्मा, पत्नी अनीता, पुत्री प्रिया के साथ रविवार की शाम अपने साढ़ू मनोज वर्मा निवासी ढसरापुर के यहां गया था। वहां साले का पुत्र सर्वेश भी कानपुर से आया था। रात में खाना खाने के बाद मनोज, दिनेश और सर्वेश घर के बाहर बने कमरे में सो गए थे। सोते समय ही दिनेश के सिर में तमंचे से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर ढसरापुर गांव पहुंचे पिता घनश्याम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मनोज और सर्वेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मनोज और सर्वेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों का चालान नहीं भेजा है। एसओ फरधान अनिल शाही का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला संदिग्ध लग रहा है। कोई ठोस तथ्य नहीं मिले हैं। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें