फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रहे व्यक्ति पर हमले और लूट मामले में मुकदमा

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो नामजद और चार अज्ञात, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बारात से लौट रहे एक व्यक्ति ने अपने ऊपर कुछ लोगों द्वारा तलवार से जानलेवा हमला करने और लूटपाट का आरोप लगाया था। पलिया थाने आए एसपी से इसकी शिकायत की गई थी। जिस पर एसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस  पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ लूट, जान से मारने के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह 23 नवंबर की रात करीब एक बजे एक बारात से घर जा रहा था कि तभी कई  उन पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें उनका सिर फट गया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उनको लात घूंसों से पिटाई की और जेब में रखे 1140 रुपये और सोने की चेन भी लूट ली। एसपी 24 नवंबर को थाने आए थे, जहां पीड़ित ने पहुंचकर उनसे शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में अनुज गुप्ता, तुषार उर्फ विक्की आरोड़ा निवासी पलिया को नामजद करते हुए चार अन्य अज्ञात के खिलाफ लूट, जान से मारने का प्रयास, बलवा आदि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें