फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या की आशंका, गांव में तनाव
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रौसा में गुरुवार की देर शाम करीब सवा सात बजे अपने घर के बाहर आग ताप रहे प्रधान के पति पर करीब छह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सभी हमलावर फरार हो गए। प्रधानपति की हत्या से गांव में तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ फरधान ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एहतियातन गांव में कई थानों का फोर्स तैनात किया गया है।
फरधान एसओ बृजेंद्र यादव के अनुसार, गांव रौसा की प्रधान सरिता तिवारी के 29 वर्षीय पति मुकेश तिवारी तीन-चार लोगों के साथ घर के बाहर आग ताप रहे थे। इस दौरान तीन-चार लोगों ने वहां पहुंचकर पहले तो प्रधान जी नमस्कार किया और उनसे मिलने की बात कही, जिस पर वह खड़े हो गए। बताते हैं कि जैसे ही प्रधानपति खड़े हुए हमलावरों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही प्रधानपति घर के पीछे की ओर भागे। इस पर हमलावरों ने फायरिंग करते हुए उनको दौड़ा लिया। घर के पिछवाड़े पहले से खड़े हमलावरों ने सामने से कई फायर कर दिए, जिससे प्रधानपति की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावकर पैदल ही गांव के बाहर की ओर भाग निकले। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर उनके घर और गांव में अफरा तफरी मच गई और घर में कोहराम मच गया। प्रधानपति की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचने लगे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एहतियातन कई थानों का फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मुकेश तिवारी की हत्या प्रधानी के चुनाव की रंजिश में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
-मनोज कुमार झा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें