फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमचंद्र हत्याकांड में शामिल चारों अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2015 07:54 PM IST
जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बढ़वारी मांग में शुक्रवार को चचेरे भाई प्रेमचंद्र की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों और उनके दो साथियों को पुलिस ने मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर चालान भेजा है। हत्याभियुक्तों ने जमीन के लिए प्रेमचंद्र की हत्या करना कुबूल किया है।
विज्ञापन

ग्राम बढ़वारी मांग में शुक्रवार की सुबह प्रेमचंद्र की पड़ोस में रहने वाले उसके दो चचेरे भाइयों लल्लन उर्फ रामप्रयास, राजकुमार ने अपने भांजे सर्वेश निवासी गांव लोकपुरवा थाना मझिला जिला हरदोई और एक अन्य साथी सर्वेश निवासी गांव बढ़वारी मांग के साथ मिलकर गोली मारकर और बांके से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक प्रेमचंद्र की पत्नी रूबी की तहरीर पर चारों के विरुद्ध हत्या आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल एक तमंचा, दो बांके और एक डंडा बरामद किया हैै। पुलिस ने चारों अभियुक्तों का चालान भेज दिया है। एसओ के मुताबिक अभियुक्तों ने जमीन के लालच में हत्या करना कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें