फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, छावनी बना लखीमपुर  

Fri, 03 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को पांच सेक्टरों में बांटा, हर सेक्टर पर तैनात हुए सीओ 
विज्ञापन

शहर की सड़कों-गलियों में पसरा सन्नाटा
लखनऊ सहित कई जिलों की पुलिस ने डारा डेरा
शहर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और शहर को पांच सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रत्येक सेक्टर पर एक सीओ, एसओ के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। लखनऊ के 300 अंडर ट्रेनिंग दरोगाओं को भी लगाया गया है। भारी पुलिस की मुस्तैदी के कारण सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। दो पहरों में ड्यूटी लगाई गई है। हर सेक्टर की कमान सीओ को सौंपी है और प्रति सेक्टर डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा पहले सेक्टर में चार एसओ, आठ एसआई, 38 सिपाही, दूसरे सेक्टर पर तीन एसओ, 11 एसआई, 35 सिपाही, तीसरे सेक्टर पर पांच एसओ, सात एसआई, 321 सिपाही, चौथे सेक्टर पर चार एसओ नौ एसआई, 31 सिपाही, पांचवें सेक्टर में चार एसओ, 50 सिपाही, सात एसआई और 30 दरोगा लगाए गए। गैर जनपदों से मिले दरोगाओं में से 60 दरोगाओं की पिकेट ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा पीआरवी की 46 गाड़ियां भी हूटर बजाते रोडों पर घूमती रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। सड़काें पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं, इससे लोग खासा परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाए गए सेक्टर    
0 पहला सेक्टर: हीरालाल धर्मशाला से गांधी इंटर कॉलेज, बड़ा चौराहा
0 दूसरा सेक्टर: अंबेडकर तिराहे से हमदर्द तिराहा, थरवरनगंज, एसबीआई बैंक से बड़ा चौराहा होते हुए जीआईसी तक
0 तीसरा सेक्टर: सदर बाजार से मेला मैदान, संकटा देवी चौराहा, रानीगंज, खपरैला बाजार सराफा से गुड़मंडी तक
0 चौथा सेक्टर: इमली चौराहा से हिदायतनगर, शाहपुरा कोटी, नौरंगाबाद चौराहा से कलक्ट्रेट तक 
0 पांचवां सेक्टर: मिश्राना से हाथईपुर, बक्शा मार्केट से मेला मैदान, इमली चौराहा 

कई जगहों पर पुलिस ने बरसाए डंडे
लखीमपुर खीरी। शहर के कई स्थानों पर घरों से बाहर निकलकर तमाशबीन पुलिस की निगाह पर चढ़ गए। पुलिस ने जमकर उन पर डंडे बरसाए और खदेड़ दिया। रोडवेज बस अड्डे पर किसी अराजकतत्व ने एक अखबार की एजेंसी के खोखे में आग लगा दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझा रही थी। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट भी फोर्स के साथ मौके  पर मौजूद थे। इसी बीच कुछ लोग रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए। इस पर पुलिस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस ने दौड़ाकर उनकी जमकर पिटाई की और खदेड़ दिया। यही हाल मोहल्ला हाथीपुर में देखने को मिला। विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने डंडा फटकार कर खदेड़ दिया। उधर, डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज झा ने भी शहर में घूमकर हालातों का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें