फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर पर तैनात की गई पुलिस 

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां।
विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फोन पर 50 लाख रुपये न देने पर बम से उड़ा देनी की धमकी का मामला 
विज्ञापन

 फोन पर 50 लाख रुपये न देने पर बम से उड़ा देने की धमकी के बाद पीड़ित राइस मिल मालिक धीरज मित्तल और उनके परिवार में दहशत व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने उनके घर पर सुरक्षा की दृष्टि से दो सिपाहियों को तैनात किया है। उधर व्यापारियों ने एसपी से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। 
विज्ञापन

तिकुनियां निवासी राइस मिल मालिक धीरज मित्तल ने बताया कि उनके भाई नीरज मित्तल के मोबाइल पर सबसे पहले आठ दिसंबर की दोपहर लगभग पौने बारह बजे काल आई थी। कालकर्ता ने 50 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि मिल में बम लगा दिए गए हैं। रुपये न देने पर उसे उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद 12.24 पर भाई नीरज को दूसरे मोबाइल फोन नंबर से काल की गई और गुरुद्वारा कौड़ियाला के निकट रेलवे पुल पर रुपये पहुंचाने को कहा। दोबारा फोन आने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।  कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि व्यापारी के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। उधर  सपा व्यापार सभा की नगर इकाई के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर को एसपी से मुलाकात की थी और घटना से अवगत कराते हुए खुलासे की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने एसपी से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें