फैजाबाद कोर्ट के आदेश बाद मंगलवार सवेरे थाना मैलानी पहुंची फैजाबाद
कोतवाली पुलिस ने सांसियां कॉलोनी में लूट के तीन आरोपियों के खिलाफ
कुुर्की कार्रवाई की। कुर्की कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली फैजाबाद और
मैलानी पुलिस ने अदालती आदेशों के तहत आरोपियों के घर संयुक्त तरीके से
कुर्की की कार्रवाई की।
थाना मैलानी पहुंची फैजाबाद पुलिस के मुताबिक थाना मैलानी के सांसिया कालोनी निवासी मोनू कुमार, शिवा उर्फ डॉक्टर और दया प्रकाश फैजाबाद कोतवाली क्षेत्र में लूट आदि के मामले में धारा 392 के तहत आरोपी हैं। फैजाबाद कोतवाली से आए एसआई वीर सिंह और यमुना प्रसाद पांडे ने बताया कि तीनो आरोपियों के खिलाफ फैजाबाद कोर्ट ने धारा 82-83 के तहत कुर्की के आदेश जारी किए थे।
पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद फैजाबाद और मैलानी पुलिस ने मंगलवार तीनों आरोपियों के घर कुर्की कार्रवाई की। इस दौरान थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी, फैजाबाद कोतवाली एसआई वीर सिंह, यमुना प्रसाद पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।