लकड़ी के बोटे के नीचे दबकर मजदूर की मौत का मामला
थाना हैदराबाद के गांव भल्लिया बुजुर्ग में ट्रॉली में लकड़ी लादते समय शीशम के बोटे के नीचे दबकर हुई मजदूर की मौत के मामले में एसपी ने थाना मैलानी में तैनात सिपाही विनोद राठौर और एसपी दफ्तर के सिपाही रामकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी है।
बतादें कि आठ मई को भल्लिया बुजुर्ग में ट्रॉली में लकड़ी भरते समय शीशम के बोटे के नीचे दबकर गांव निवासी 30 वर्षीय नन्हेलाल की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि यह लकड़ी थाना मैलानी में तैनात सिपाही विनोद राठौर और एसपी दफ्तर पर तैनात सिपाही रामकिशोर के घर जानी थी। उसने आरोपियों के खिलाफ थाना हैदराबाद पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है।