फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड की पुलिस को नहीं मिली तहरीर

Sun, 11 Jan 2015 08:00 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देरशाम शहर के मोहल्ला बाजार में चली गोली मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, जिससे आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जख्मी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके से कारतूस का एक खोखा और जूता बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मूल रूप से अतरिया गांव निवासी शेर मोहम्मद खां ने पलिया के मोहल्ला बाजार में घर बनवा लिया था और वह यहीं रह रहे थे। शनिवार की देरशाम घर से निकलते वक्त घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी जो उनकी पीठ में लगी थी। गोली लगने से वह वहीं गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए। आवाज सुनकर आए लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मौके से एक जूता और 315 बोर कारतूस का एक खोखा बरामद किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जूता हमलावरों में से किसी एक का है और गोली तमंचे से चलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने अभी इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की है उसके मुताबिक अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, सीओ रामासरे सिंह ने मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें