फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 13 Apr 2015 06:55 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो व्यक्तियों से रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित चल रहे युवक को महेवागंज पुलिस ने दबोच लिया है। उस पर हत्या और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक कई वर्षों से फरार चल रहे कैदी बग्गा के गैंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला संतोषनगर कॉलोनी निवासी निखिल गुप्ता और हाथीपुर कोठार निवासी सुनील ने बिंकू मिश्रा, अंशुल दीक्षित और इसके भाई अतुल उर्फ लकी दीक्षित के खिलाफ 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई सदर पुलिस बिंकू मिश्रा उर्फ कृष्णमोहन को गिरफ्तार कर साथियों की तलाश में जुटी थी। चौकी इंचार्ज भीमसेन ने बताया कि सोमवार सुबह एचसीपी अब्दुल गफ्फार, कैलाश यादव और सिपाहियों के साथ शहर में दबिश देकर अंशुल उर्फ निक्की को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए युवक के डालू-बग्गा गैंग से  कनेक्शन होने की आशंका जता कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें