फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 12 Nov 2015 11:18 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के निकटवर्ती गांव लाल्हापुर के मोहल्ला राजेंद्रनगर कॉलोनी बी ब्लाक में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में दीपावली की रात आग लग गई है, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

मुकेश गुप्ता ने बताया कि राजेंद्रनगर में उनकी इंडस्ट्रीज में प्लास्टिक के पुराने कबाड़ सामान को एकत्र कर वहां उसकी कटिंग कर बाहर भेजा जाता है। बुधवार को दीपावली की रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में रखा लाखों का प्लास्टिक का सामान जलने लगा। सूचना पर फैक्ट्री मालिक ने हेल्पलाइन नंबर 100 को कई बार डायल किया किंतु फोन न उठने के कारण उन्होंने 101 नंबर डायल कर आग लगने की जानकारी दी। तब गोला फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
चटक गईं फैक्ट्री की दीवारें
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के चारों ओर की दीवार चटक गई। ईंटों के बीच लगा मसाला राख में तब्दील हो गया और सीमेंट की पड़ी टीन शेड चटककर टुकड़ों में तब्दील हो गई। काफी दूरी तक आग की चपेट में आकर दीवार भी भरभराकर गिर गई। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस आग में करीब 25 टन माल जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें