फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन और संगीनों के साए से दहशत में आए लोग

Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सायरन और संगीनों के साए से दहशत में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फिर छावनी में तब्दील हुए बाजार, ग्राहक गायब
अफवाहों के बीच एक-दूसरे से हालात पूछते रहे लोग
 भाजपा नेता की भतीजी से छेड़छाड़ के बाद एकाएक शहर के गर्माए माहौल से बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। गूंजते सायरन और संगीनों के साए से लोग दहशत में आ गए हैं। खासकर शहर के प्रमुख बाजार छावनी में तब्दील हो गए हैं। इसकी खबर सोशल मीडिया के जरिए गांवों तक पहुंची, तो बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग अनहोनी के डर से नहीं आए। 
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हुए बवाल और फिर कफ्र्यू का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, जिसके बाद बुधवार को छेडख़ानी की घटना से एकदम माहौल बदल गया है। डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा ने शांति-व्यवस्था कायम करने के लिए पीस कमेटी की बैठक कर अपील की है, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों से आने वालों पर पड़ा है, जो शहर के बनते-बिगड़ते हालातों को लेकर संशकित हैं। मौका होली का होने से बाजार में पिछले दो दिनों से अच्छी चहल-पहल दिख रही थी, लेकिन बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद तस्वीर बदल गई है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर बाजार में पुलिस की गाडिय़ां खड़ी हो गई हैं। कुछ घंटे तक दुकानें बंद रखने के बाद व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर शाम को दुकानें खोल दीं, लेकिन तब तक बाजार से ग्राहक नदारद हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें