फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर भाग रहा एक बदमाश दबोचा, दो भागे

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फरधान।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीड़ित की दिलेरी से पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

फरार बदमाशों की सुरागरसी में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
लूटपाट का शिकार हुए गांव रुकनापुर निवासी राहुल पांडेय की दिलेरी से फरधान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई। पुलिस ने बाइक और 25 सौ रुपये की नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव खैरपुर निवासी जंगली पासी उर्फ लल्ला पासी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 
गांव रुकुनापुर निवासी राहुल पांडेय ने बताया कि वह लखीमपुर स्थित एक मोटर कार शोरूम में डीलर है। रविवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव के पहले तीन सशस्त्र बदमाशों ने उस पर डंडे से वार कर दिया और बाइक रोक ली और बाइक और ढाई हजार रुपये लूट लिए। किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर गांव की ओर शोर मचाते हुए भागा। शोर पर ग्रामीण लाठियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर गश्त कर रहे एसओ तपेश्वर सागर भी सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव खैरपुर निवासी फरार हरिश्चंद्र और मितौली के गांव रसूलपुर निवासी चरंजू मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने जंगली पासी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पर थाना हरगांव और मितौली थाने में हत्या के प्रयास, गिरोह बंद, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव पास होने की बदमाशों को नहीं थी जानकारी 
बदमाशों को गांव पास होने का आभास नही था। राहुल को लूटने के बाद वह वहीं दूसरे राहगीर की फिराक में खड़े रहे। राहुल के शोर पर सबसे पहले दो ग्रामीण पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हे राहगीर समझकर लूटना चाहा, तभी पीछे से तमाम ग्रामीण और पुलिस आ गई। बाइक साथ होने और चारों ओर पानी भरा होने से एक बदमाश पकड़ा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें