फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के साए में नजरबंद हुआ परिवार

Sat, 20 Feb 2016 06:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे फत्तेपुर गांव निवासी सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह और उनका परिवार शातिर अपराधी बग्गा सिंह के नाम से आने वाले धमकी भरी फोन कॉल से काफी दहशत में है। आलम यह है कि पूरा परिवार अपने ही घर में नजरबंद हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, महिलाएं भी घरों में ही कैद होकर रह गई हैं। पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए व्यापारी के रिश्तेदारों ने खुद ही सुरक्षा की कमान संभाली हुई है। दो पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद 10 से 12 रिश्तेदार रायफल, बंदूकों के साथ 24 घंटे मकान के चारों ओर पहरा दे रहे हैं। स्थिति यह है कि घर में ही एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते समय व्यापारी सुरेश सिंह को संगीनों के साए में रहना पड़ रहा है। सीसीटीवी से घर के सामने से गुजरने वाले लोगों पर सतर्क नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

12 फरवरी को पहली बार बग्गा सिंह के नाम से 20 लाख की रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन आने के बाद से सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह बेहद डरे हुए हैं। उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी जीना मुहाल हो गया है। अपने ही घर में पूरा कुनबा नजरबंद होकर रह गया है। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से लेकर शुक्रवार तक व्यापारी के पास बग्गा के नाम से रोजाना छह से सात बार फोन आता है, लेकिन अब तक पुलिस फोन करने वालों का सुराग नहीं लगा सकी है।
सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने एक बार फोन कॉल को ट्रेस भी किया था, जिसका लोकेशन निघासन क्षेत्र में मिला था लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। अगर पुलिस सक्रिय होती तो शायद अब तक बदमाश पकड़े गए होते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें