फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में चांटा मारने से नाराज महिलाओं ने सिपाही को पीटा

Fri, 05 Jun 2015 06:49 PM IST
निघासन/बम्हनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरी पंचायत में एक आरोपी की पिटाई करने से नाराज महिलाओं ने एक सिपाही की धुनाई कर दी। इससे पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। सिपाही ने भी मौका पाकर पंचायत से खिसकने में भलाई समझी।
विज्ञापन

गांव गुनाखर टांडा निवासी सगे भाई पूरन और सोबरन का घरेलू बंटवारे का विवाद था। सोबरन ने अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। पूरन ने ग्राम प्रधान विजय सिंह और गांव के सभ्रांत व्यक्तियों से पंचायत कर बंटवारा कराने को कहा था। सभी पंच एकत्र होकर एक दूसरे की बात सुन रहे थे। आरोप है कि इसी बीच बाइक से हल्के के दो सिपाही विजय नाथ यादव और रामप्रकाश पहुंचे। वहां पर उन्होंने आपस में पंचायत करने के बजाए सोबरन से थाने चलने को कहा। इस पर सभी पंचों ने सुलहनामा कराने की बात कही। आरोप है कि इस पर विजयनाथ यादव नाराज हो गए और जबरन सोबरन का गिरेहबान पकड़कर लेकर चल दिए। सोबरन को ले जाता देखकर महिलाएं सामने आ गईं और विरोध करने लगीं। आरोप है कि इससे सिपाही नाराज हो गया और उसने सोबरन के चांटा मारकर गाड़ी पर बैठने के लिए कहा, जिससे नाराज महिलाओं ने विजयनाथ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए सिपाही रामप्रकाश वहां से भागकर दूर चला गया और थाने में फोन कर फोर्स बुलवाया। फोर्स को आता हुआ देखकर सोबरन और उसके परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सोबरन के भाई पूरन को हिरासत में लिया है और उसकी तहरीर पर मानसिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। उधर, सिपाही विजयनाथ यादव ने बताया कि झड़प हुई थी, मारपीट नहीं हुई है।
एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि नोकझोंक होने की सूचना पर फोर्स भेजा था। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें