फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली का विरोध करने पर ट्रक चालक किसानों से भिड़े

Sun, 15 Mar 2015 11:14 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया चीनी मिल के रानीगंज गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का विरोध करने पर एक ट्रक चालक ने किसान से अभद्रता कर दी। नाराज किसान और ट्रक चालक के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। ट्रक चालक अपने ट्रकों को लेकर वहां से रवाना हो गए। किसानों ने गन्ना अधिकारी की सह पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए उसे दौड़ाया।
विज्ञापन

बता दें कि रानीगंज गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने शनिवार को हंगामा काटा था। रविवार को हरजीत सिंह और एक किसान गन्ना क्रय केंद्र पर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक चालक आ धमका और घटतौली की बात सुन किसानों से अभद्रता करने लगा। ट्रक चालक और एक किसान के बीच मारपीट होने लगी। किसान और ट्रक चालक दोनों लामबंद हो गए। आरोप है कि ट्रक चालकों ने ट्रक में रखे लोहे के राड आदि निकालकर किसानों को मारने के आमादा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वहां पर दरोगा वीर सिंह पुलिस के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को मामला शांत कराया। ट्रक चालकों ने गन्ना ढ़ोने का विरोध करते हुए अपने- अपने ट्रक लेकर चले गए। किसानों ने चीनी मिल के गन्ना अधिकारी संजय की सह पर घटतौली का भी आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा और उसे दौड़ा लिया। किसानों को आता हुआ देखकर वह भाग निकले।
गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह सच है कि किसानों का गन्ना तौल के दौरान कम निकला था, लेकिन किसानों के लगाए गए आरोप गलत है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। सोमवार से तौल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें